फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट बेचने के नाम पर 83 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। साइबर बदमाशों ने बुलेट बेचने के नाम पर फेसबुक पर फोटो डाली और सस्ते दामों पर बेचने का लालच देकर एक युवक से 83 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के कल्लन शाह मजार के पास रहने वाले समद ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दो युवकाें ने सेना का जवान बताते हुए बुलेट की फोटो सोशल साइड पोस्ट की थी। साथ ही साइड पर अपना नंबर भी लिखा था। बुलेट पसंद आने के बाद उन्होंने उस नंबर पर कॉल कर जानकारी की। बताया कि शिवकुमार व प्रवीण कुमार सेना में जवान हैं। बुलेट सस्ते दामों में बेचनी है। करीब 83 हजार रुपये में सौदा हो गया। रकम पेटीएम पर मांगी गई। इसके बाद उन्होंने 83 हजार रुपये की रकम भेज दी। इसके बाद उनको बताया गया कि कुछ दिन के अंदर ही बुलेट घर पहुंच जाएगी। लेकिन, अब तक बुलेट घर नहीं पहुंची। इसके बाद बताए गए नंबर पर भी बात नहीं हो रही। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें