फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 24 घंटे में 384 बार बिजली की झपकी, विभाग का दावा 23 घंटे 10 मिनट आपूर्ति का

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बिजली अफसरों की लापरवाही से भीषण गर्मी में बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। पिछले 10 दिनों से यही हाल बना हुआ है। उपकेंद्रों के ओवरलोड होने से बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। बिजली विभाग की लॉग बुक के मुताबिक, ओवरलोड के चलते हर घंटे उपकेंद्राें से बिजली ट्रिप कर रही है। पिछले 24 घंटे में 16 उपकेंद्रों पर 384 बार बिजली ट्रिप हुई। सबसे बुरी स्थिति मुन्नालाल पावर हाउस, हाइडिल उपकेद्रों की रही। इन इलाकों से जुड़े उपभोक्ता सबसे अधिक परेशान हैं।
चिलचिलाती गर्मी में जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। लोगों को पिछले 10 दिनों से नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। वहीं, बिजली अफसरों का दावा है कि महानगर को 23.50 घंटे आपूर्ति हो रही है। सिर्फ शटडाउन, फाल्ट एवं ट्रिपिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होती है। अगर सिर्फ ट्रिपिंग की बात करें तो ही 24 घंटे में 384 बार ट्रिप हुई। विद्युत अभियंता भी यह बात मानते हैं। उनका कहना है कि ट्रिपिंग की वजह से सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली आपूर्ति व्यवस्था के सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई है। कोशिश है कि ओवरलोड को किसी तरह से खत्म किया जाए और उपभोक्ता को बेहतर आपूर्ति दी जाए। - चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें