फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज आंधी के बारह घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति, मरम्मत कार्य में जुटे बिजली कर्मी

Sun, 13 Apr 2025 01:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में तेज आंधी से कई जगह खंभे एवं तार टूट गए। इस वजह से बारह घंटे बाद भी महानगर के कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर-रात आई तेज आंधी ने महानगर की विद्युत आपूर्ति को भी पटरी से उतार दिया। कई जगह खंभे एवं तार टूट गए। इस वजह से बारह घंटे बाद भी महानगर के कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। सबसे अधिक परेशानी जेल चौराहा, नंदनपुरा, गल्ला मंडी फीडर से जुड़े इलाकों के लोगों को उठानी पड़ रही है। यहां से आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी। बिजली कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हैं।

विज्ञापन


विद्युत अभियंताओं का कहना है कि कुछ घंटों बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी। बिजली न होने से इन इलाकों में लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। देर रात धूल भरी आंधी चलने से जगह-जगह बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े। हल्की बारिश होने से बिजली की लाइन ट्रिपिं करने लगी। इस वजह से अधिकांश इलाके में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। 

हंसारी एवं व दुनारा पावर हाउस से भी आपूर्ति प्रभावित हुई। आंधी-पानी बंद होने के बाद भी जेल चौराहा, नंदनपुरा व गल्ला मंडी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति आरंभ नहीं हो सकी। नंदनपुरा फीडर से आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी। बिजली कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें