झांसी। महानगर में बृहस्पतिवार को बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। मरम्मत कार्य और फॉल्ट के चलते महानगर के सूतीमिल फीडर और मुन्नालाल पावर हाउस क्षेत्र में बिजली कटौती रही। इस दौरान गर्मी और बिजली कटौती ने जमकर लोगों का पसीना छुड़ाया।
महानगर के सूतीमिल फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते कई घंटे बिजली कटौती रही। इस दौरान ग्वालियर रोड, महेंद्रपुरी कॉलोनी, अयोध्यापुरी, आईटीआई, सिद्धेश्वर, स्वामीपुरम, गणेश चौराहा समेत तमाम क्षेत्रों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं मुन्नालाल पावर हाउस क्षेत्र में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बिजली कटौती रही। इस दौरान क्षेत्र के आतियां तालाब, बीकेडी, मिशन कंपाउंड, सूद कॉलोनी, माहौर कॉलोनी, नई बस्ती, पठौरिया क्षेत्र के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश नजर आया।