झांसी। बारिश से बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों का करंट गुल रहा, जिससे लोग परेशान रहे। इतवारी गंज में खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से बकरी की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को दिन भर रिममिझ बारिश होने से हंसारी व दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से जेल चौराहा, रानीमहल, सूतीमिल, गल्लामंडी, न्यू गल्लामंडी, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, प्रेमनगर, मुन्नालाल, उनाव गेट पंचवटी, मेडिकल, बिजौली, पुलिया नंबर नौ, ग्रोथ सेंटर सबस्टेशन जुड़े कई क्षेत्रों में फाल्ट आ गए, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली का आना- जाना बना रहा। हींगन कटरा के इतवारी गंज में बिजली के खंभे में करंट आने से एक बकरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक किया। गनीमत रही कि कोई और अप्रिय घटना नहीं हो सकी। वहीं, हंसारी से बरुआसागर जाने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से देर रात तक संबंधित क्षेत्र की बिजली बंद रही।