पत्नी से हुए विवाद के बाद जीवन लीला को समाप्त करने जा रहे एक युवक को कोतवाल मोंठ सुरेश बाबू ने बचा?
- फोटो : MOTH
मोंठ। पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या के लिए जा रहे युवक को पुलिस ने बचा लिया। इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। एसडीएम अतुल कुमार और सीओ डॉ प्रदीप कुमार ने थाने में उसकी पत्नी को बुलाया। पत्नी-पत्नी को बैठाकर दोनों अधिकारियों ने काउंसलिंग की। इसके बाद भी पत्नी साथ रहने को तैयार नहीं हुई। बाद में युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शुक्रवार रात डेढ़ बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर ठाकुर बाबा मंदिर के पास कोतवाल गश्त कर रहे थे। कोतवाल को हाईवे ठाकुर बाबा मंदिर चबूतरा के पास एक बाइक खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने आसपास खोजबीन की तो पास में ही युवक बैठा दिखाई दिया। उसके शरीर से खून निकल रहा था। पुलिस को जेब से दो ब्लेड मिले। कुछ नशे की गोलियां और भांग आदि की पुड़िया मिली। उसने अपना नाम सौरभ सिंह बताया। वह सिद्धेश्वर नगर आईटीआई थाना सीपरी बाजार का रहने वाला है। उसके पिता जनपद कन्नौज में पुलिस में है। इसकी जानकारी एसडीएम और सीओ को दी गई। वह भी थाने पहुंचे और युवक से जानकारी ली। उसने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद वह आत्महत्या करने जा रहा था। एसडीएम और सीओ ने महिलाओं के मामले में गठित समिति के सदस्यों के साथ दंपती को बुलाकर बात की। पत्नी खुशी गुप्ता का कहना था कि कि उसने सौरभ सिंह के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद से सौरभ की हरकतें बद से बदतर होती गई। वह सौरभ की हरकतों से अजीज आ चुकी है । सौरभ नशा पत्ती करने का आदी है। वह उसके साथ नहीं रहेगी। बाद में सौरभ को उसके चाचा तथा चचेरे भाई के सुपुर्द कर दिया ।