फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक प्रवेश : टॉपर ने बताया खुद नोट्स बनाए, सिर्फ पढ़ाई के लिए किया इंटरनेट का इस्तेमाल

विज्ञापन
पॉलिटे​क्निक टॉपर शुभ का मुंह मीठा कराते पिता और चाचा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इसमें शुभ दीक्षित ने प्रदेश में टॉप (ग्रुप ए) कर झांसी का नाम गौरवान्वित किया है। उसने बताया कि वह 12वीं के बाद खुद नोट्स तैयार किए। रोजाना 10 घंटे नियमित पढ़ाई की। सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है। इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करते थे।
विज्ञापन

हंसारी निवासी शुभ दीक्षित ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 376 अंक प्राप्त किए। उनके पिता बृज वल्लभ दीक्षित सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। मां मांडवी और एक छोटी बहन है। बताया कि सबसे पसंदीदा विषय भौतिक विज्ञान है। शुरू से ही इंजीनियर बनना चाहता है। इसलिए पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर साइंस ब्रांच से प्रवेश फार्म भरा था। उसका कहना है कि मेहनत के अलावा सफलता का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। युवाओं को सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करना चाहिए। लक्ष्य तय कर उसे पूरा करने में जुट जाएंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें