फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास पर कब्जा जमाए पुलिसवालों को मिलेगा नोटिस

Tue, 26 Dec 2017 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo
विज्ञापन
कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस अब खुद ही अवैध कब्जे पर उतारू है। पुलिस लाइन में कई पुलिसकर्मियों ने सरकारी आवासों में कब्जे जमा रखे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद  पुलिसकर्मी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। ऐसे 24 पुलिसकर्मियों को नोटिस भेजने की तैयारी है। यदि इसके बाद भी आवास खाली नहीं कराया गया तो मानक अनुसार किराया वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन


कई साल पहले पुलिसकर्मियों का गैर जनपद स्थानांतरण हो चुका है। कुछ पुलिसकर्मी कई साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस लाइन के सरकारी आवासों में कब्जा जमाए हुए हैं। अवैध कब्जा जमाए पुलिसकर्मियों को आवास खाली कराने के आदेश दिए गए, लेकिन आवास खाली नहीं किए जा रहे हैं। अब ऐसे 24 पुलिसकर्मियों को नोटिस भेजने की तैयारी है। आवास खाली नहीं हुआ तो मानक किराया वसूलने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

भटक रहे आवास के लिए
पुलिस लाइन के आवासों पर अवैध कब्जे के चलते नई तैनाती वाले पुलिसकर्मियों को आवास के लिए भटकना पड़ रहा है। आवासों को खाली कराने के लिए तल्ख तेवर के एसएसपी जेके शुक्ल ने आवासों को खाली कराने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नजरअंदाज किए गए आदेश
कई बार अवैध रूप से आवासों पर काबिज पुलिसकर्मियों को आदेश जारी किए गए, लेकिन इसे लगातार नजरअंदाज किया गया। अब जल्द आवास खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कुलदीप नारायण, एसपी देहात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें