फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेतवा में युवक के कूदने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुआसागर। बुधवार को झांसी-खजुराहो हाईवे पर पुल से एक युवक के नदी में कूदने की सूचना पर पुलिस वोट क्लब के कर्मचारियों के साथ घंटों तलाश में जुटी रही। लेकिन, उसका सुराग नहीं मिल सका। वहीं, सूचना देने वाले का मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है।
विज्ञापन

बरुआसागर थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी थी कि पुल से एक युवक बेतवा नदी में कूद गया है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। वोट क्लब के कर्मचारियों से जानकारी ली, लेकिन उन्होंने ऐसी किसी भी घटना होने की जानकारी से इन्कार किया। इसके बावजूद, वोट क्लब के कर्मचारियों के साथ पुल के आसपास नदी में खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुराने पुल पर खोजबीन की गई। इस दौरान सूचना देने वाले व्यक्ति से संपर्क किया गया तो उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें