फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगा रही महिला को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना कटेरा में आत्महत्या के उद्देश्य से गले में फंदा डाल चुकी महिला को पुलिस ने बचा लिया। 30 सेकंड की भी देरी होने पर महिला की जान जा सकती थी।
विज्ञापन

एक व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि मगरवारा गांव में बालाराम कुशवाहा के घर में उनकी बेटी सोमवती ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है। किसी अप्रिय घटना की आशंका है। सूचना पर नजदीक में मौजूद पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पड़ोसियों की मदद से पुलिस टीम ने छत के माध्यम से घर में प्रवेश किया। देखा तो सोमवती कमरे में फंदे पर लटक चुकी थी। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर सोमवती को नीचे उतारा और स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इलाज के बाद डॉक्टर ने सोमवती के खतरे से बाहर बताया। डॉक्टर ने कहा कि 30 सेकंड की देरी से महिला की जान जा सकती थी। बता दें कि पति से विवाद के चलते महिला आत्महत्या करने जा रही थी। एसएसपी शिवहरी मीणा ने महिला को बचाने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें