फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : 208 अभ्यर्थियों की लक्ष्य से पहले फूली सांसें, बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 746 महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं। इनमें से 208 की लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही सांसें फूल गईं, जबकि 538 अभ्यर्थी सफलता हासिल करने में कामयाब रहीं। बुधवार को महिला और पुरुष दोनों वर्गों की परीक्षा होगी। इसके लिए बाहरी जनपदों के अभ्यर्थियों का एक दिन पहले ही यहां पहुंचना शुरू हो गया था।



राजगढ़ स्थित 33वीं वाहिनी पीएसी के ग्राउंड में सोमवार से पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) की शुरुआत हुई थी। दूसरे दिन मंगलवार को 800 महिला अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से 746 ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य दिया गया था। शामिल हुईं अभ्यर्थियों में से 538 ने तय समय में लक्ष्य पूरा कर लिया। जबकि, बाकी 208 के बीच में ही कदम थम गए, जिससे उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया कि बुधवार को 1050 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। परीक्षा में महिला व पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।



0000

पूरी तैयारी से आए अभ्यर्थी, बोले... सफलता जरूर मिलेगी



फोटो-

कई महीनों से दौड़ का अभ्यास कर रहा हूं। कई अन्य युवकों को भी अभ्यास कराता हूं। पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता की पूरी उम्मीद है। - मोहित कुमार अहिरवार, मऊरानीपुर



00

फोटो-



लिखित परीक्षा पास करने के बाद से ही रनिंग का अभ्यास शुरू कर दिया था। रोजाना तीन-चार किमी दौड़ लगाती हूं। ऐसे में परीक्षा में दिया गया लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा। - अंजली, मड़ावरा ललितपुर

00



फोटो-

काफी समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती आ रही हूं, जिससे लिखित परीक्षा आसानी से पास कर ली। शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी पास होने की उम्मीद है, इसके लिए खूब अभ्यास किया है। - नंदिनी सेन, मड़ावरा ललितपुर



00

फोटो-



पिछली बार पुलिस भर्ती परीक्षा में महज डेढ़ अंक से रह गया था। पिछली बार की अपनी कमियों को इस बार दूर कर लिया है। परीक्षा में सफलता मिलकर ही रहेगी। - सूर्यप्रताप यादव, ललितपुर

00



फोटो-

पुलिस की पिछली परीक्षा में केवल एक नंबर से रह गया था। इस बार छह-सात किमी रोजाना दौड़ लगाई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी पूरी है। - लोकेंद्र सिंह राजपूत, ललितपुर
विज्ञापन




00

फोटो-



सेंट्रल पुलिस ऑफिसर परीक्षा के दो चरण पास कर लिए हैं। यूपी पुलिस की परीक्षा में भी शामिल होने जा रहा हूं, पूरी उम्मीद है कि कहीं न कहीं भर्ती हो ही जाएगी। - अभिषेक मिश्रा, खंडवा मप्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें