फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों के आसपास तैनात रही पुलिस, ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए बवाल के बाद जुमे को फिर पुलिस सतर्क रही। मस्जिदों के इर्द-गिर्द भारी पुलिस बल तैनात रहा। दिनभर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घूम - घूम कर जायजा लेते रहे। ड्रोन कैमरों से निगरानी कर चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी गई।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा और भी चाक-चौबंद कर दी गई। सुबह से ही डीएम शिवसहाय अवस्थी व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सैंयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद, शहर की जामा मस्जिद, बिसाती बाजार की मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। दोपहर में अलग-अलग समय पर नमाज सकुशल होने के बाद राहत की सांस ली। नमाज के बाद मस्जिदों में देश के अमन चैन के लिए दुआएं भी हुईं। महानगर की मस्जिदों के आसपास ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी गई। इलाइट चौराहा के साथ गोविंद चौराहा, मिनर्वा चौराहा, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, बीकेडी, सीपरी बाजार व अन्य चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें