फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किया पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया कारोबारी का पासपोर्ट
विज्ञापन

झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र से लापता युवती का सुराग न मिलने पर पुलिस ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस ने युवती का सुराग लगाने के लिए पूछताछ भी की है। जल्द ही एक टीम फिर दिल्ली जाएगी। इस प्रकरण मेें महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

ललितपुर के तालबेहट निवासी एक महिला ने नवाबाद थाने में शिकायती पत्र देते हुए कारोबारी संजय वर्मा पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। इस दौरान उसके कुछ मेसेज भी आए थे। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर जानकारी दी। इस प्रकरण को लंबा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस युवती का पता नहीं लगा सकी। अब नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने आरोपी से थाने में पूछताछ की। साथ ही उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पासपोर्ट जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें