फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेकरी संचालक को घसीटकर पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर को पकड़ नहीं सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रक्सा पुलिस व्यवसायी को चप्पलों से पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को 72 घंटे बाद भी नहीं पकड़ सकी। सोमवार को बेकरी संचालक प्रतिपाल सिंह कुशवाहा को हिस्ट्रीशीटर बदमाश धीरज अहिरवार ने दुकान के भीतर से घसीटकर सरे बाजार चप्पलों से पीटा था। करीब डेढ़ मिनट तक हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी पर थप्पड़ एवं चप्पलों की बारिश करता रहा।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर बदमाश के इस दुस्साहस को देखकर आसपास के लोग भी बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कारोबारी प्रतिपाल सिंह ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद भी रक्सा पुलिस अभी तक हिस्ट्रीशीटर को नहीं पकड़ सकी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया चुका। हिस्ट्रीशीटर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें