फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : कुलसचिव ने 13 अधिकारी-कर्मचारी किए इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कुलपति के आदेश पर स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। बीयू प्रशासन ने 13 अधिकारी-कर्मियों को इधर से उधर कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव को गोपनीय विभाग के साथ-साथ उपाधि विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। डॉ. पुष्पा गौतम प्रशासनिक अधिकारी को उपाधि विभाग से हटाकर क्रीड़ा विभाग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग, सुरेश मौर्य प्रधान सहायक को प्रशासन विभाग से परीक्षा विभाग, महेश चंद्र वरिष्ठ सहायक को आईईटी संस्थान से प्रशासन विभाग, इंद्र कुमार नैत्यिक सहायक (एसएफएस) गोपनीय विभाग से उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र, संतोष निरंजन प्रधान सहायक को उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र से गोपनीय विभाग, जितेंद्र कुमार कनिष्ठ सहायक को जनसूचना विभाग, भावना सक्सेना नैत्यिक सहायक को परीक्षा विभाग से प्रशासन विभाग भेजा गया है। वहीं, विवेक पाटकर डीईओ को परीक्षा विभाग से आईईटी संस्थान, कमलेश कुमार डीईओ को प्रशासन से परीक्षा विभाग (विवेक पाटकर के स्थान पर), रवीश साहू अनुचर को प्रवेश सेल से ट्रेनिंग एवं प्लेटमेंट सेल एवं पंकज साहू अनुचर को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल से कैश काउंटर पर भेजा गया है। उन्होंने आदेश दिए हैं कि कार्मिक अपने स्थानांतरण अनुभाग एवं विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण कर सूचित करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के लिए किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें