झांसी। मुंबई से अपने परिवार को कुशीनगर छोड़ने के बाद वापस लौट रहे चार गाड़ियों के साथ ड्राइवरों को रक्सा थाना पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि चालकों के पास आरसी की मूल प्रति नहीं है। पांच दिन से चालक थाने में अपनी गाड़ी छुड़ाने के लिए बैठे हैं।
विगत 12 मई को कुशीनगर जाने के लिए मुंबई के उल्लास नगर में रहने वाले सात परिवार चार गाड़ियों में सवार होकर निकले। 16 मई को कुशीनगर में सभी को छोड़ने के बाद चालक अपनी- अपनी गाड़ी वापस लेकर मुंबई लौट रहे थे। मगर रक्सा बॉर्डर पर पुलिस ने उनको रोक लिया। जांच में पता लगा कि चारों गाड़ियों के ड्राइवरों के पास रजिस्ट्रेशन की मूल कॉपी नहीं है। इस पर गाड़ियों का चालान कर दिया। पांच दिन से अब चालक गाड़ी छुड़ाने के लिए परेशान हो रहे हैं।