फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महाराष्ट्र ले जाए जा रहे गोवंश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। झांसी-ललितपुर हाईवे पर बबीना टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार सुबह महाराष्ट्र ले जाए जा रहे गोवंश से भरे दो कंटेनर पुलिस ने पकड़ लिए। चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक स्थानीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हाईवे से दो कंटेनरों के गुजरने की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहले ही मुस्तैद हो गई। कुछ देर बाद एक साथ दो कंटेनर टोल प्लाजा के पास पहुंचे। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। इस दौरान हड़बड़ी में एक कंटेनर टोल प्लाजा में बनी बांउड्री से जा टकराया। कंटेनर के टकराने से बांउड्रीवाल गिर पड़ी। पुलिस ने कंटेनर को खुलवाया, जिसके अंदर से दो नाबालिग बच्चे भी मिले। दोनों के अंदर कुल 15 गोवंश पाए गए। सूचना मिलने पर सीओ सदर अरुण चौरसिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कंटेनर को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंचाया। पूछताछ में मालूम चला कि यह कंटेनर राजस्थान से रवाना हुआ था। इसे महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने उसमें बंद सभी गोवंशीय जानवरों को घिसौली स्थित गोशाला में छुड़वा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें