फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़कों पर जाम छलकने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शाम ढलते ही शराब की दुकानों के आसपास महफिल सजाने वालों के खिलाफ मंगलवार शाम से पूरे जनपद में एक साथ पुलिस ने अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ की।

अमर उजाला ने मंंगलवार के अंक में महानगर की तमाम शराब की दुकानों के बाहर के हालात को समाचार प्रकाशित किया था। शराब की दुकानों के आसपास ही शराबी झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। इससे आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। समाचार प्रकाशित होने के बाद शाम को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति खुद सड़कों पर उतरे। एसएसपी सूद कॉलोनी के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास पहुंचे। पुलिस बल के पहुंचते ही आसपास खड़े शराबियों के झुंड में भगदड़ मच गई। कई शराबियों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। एसएसपी ने शराब दुकान संचालक से भी आसपास किसी को खड़ा कराकर शराब न पिलाने के लिए चेताया। एसएसपी ने आसपास की शराब की दुकानों का भी जायजा लिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम की अगुवाई में पुलिस टीम ने सीपरी बाजार, नवाबाद, कोतवाली एवं प्रेमनगर इलाके में स्थित शराब की दुकानों का जायजा लिया। शराब की दुकानों के आसपास खड़े शराबियों को पुलिस ने खदेड़ा। चिरगांव, बबीना, बरुआसागर समेत पूरे जनपद में थाने वार पुसिल टीम ने अभियान चलाकर शराबियों को खदेड़ा।
विज्ञापन




000

मंगलवार रात पूरे जनपद में प्रत्येक थानावार अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब की दुकानों के आसपास से शराब पीने वाले कुल 292 लोगों को पकड़ा गया। इनमें 178 लोग शहरी इलाके से पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बीबीजीटीएस मूर्ति



एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें