फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में पागल लक्ष्मी: प्रेमी संग मिलकर मिटाया माथे का 'सिंदूर', पहले घोंटा गला फिर कुचला प्राइवेट पार्ट

Sun, 14 Jul 2024 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक पत्नी ने अपनी प्रेमी और प्रेमी के ममेरे भाई के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में प्रेमी से शादी रचाने की खातिर पत्नी ने ही पति की हत्या करवाई थी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने रविवार को आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन


रक्सा के नदीपार गांव में शुक्रवार तड़के दतिया के इंदरगढ़ निवासी केशव जाटव (43) का शव बरामद हुआ था। गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट भी कुचल दिया था। केशव साले के बेटे की शादी में शामिल होने रक्सा आया था। यहां उसे मारकर फेंक दिया गया। उसके शव के पास से जहर भरी शीशी भी बरामद हुई। शुरू से हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही थी। केशव के भाई कालीचरण ने भाभी लक्ष्मी समेत उसके रिश्ते के बहनोई कमलेश पर शक जताया था। 

छानबीन में पता चला कि घटना के दिन कमलेश और लक्ष्मी के बीच कई बार बात हुई थी। शक होने पर पुलिस ने कमलेश को उठाकर पूछताछ की। थोड़ी देर में ही कमलेश टूट गया। उसने लक्ष्मी के साथ प्रेम संबंध की बात कुबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि वह शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन लक्ष्मी शादी पर अड़ी थी। केशव शराब पीकर लक्ष्मी से मारपीट करता था। वह अपनी हत्या की आशंका जताती थी, ऐसे में उन लोगों ने मिलकर केशव को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 
विज्ञापन


कमलेश ने अपने ममेरे भाई रवि को भी मिला लिया। उनको मालूम था कि केशव साले की शादी में शामिल होने आएगा। यहां पर उसको मारने की बात तय हो गई। बृहस्पतिवार को कमलेश ही केशव को लेकर घर से निकला। रास्ते में रवि को बाइक में बिठा लिया। तीनों रक्सा के नदीपार पहुंचे। तीनों ने यहां शराब पी। शराब में जहर पिलाने के साथ केशव का गला घोंट दिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें