फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़े आईपीएल में सट्टा खिला रहे चार सटोरिये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शुक्रवार देर-रात कोतवाली पुलिस ने सागर खिड़की मछली मंडी रोड के पास एक घर में छापा मारकर चार सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन समेत 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस की भनक लगने पर तीन सटोरिये चकमा देकर भाग निकले।
पुलिस उनको तलाश रही है। पूछताछ में आरोपी सटोरियों ने बताया कि वह लोग सट्टेबाजी गिरोह के सरगना धर्मेंद्र साहू की आईडी चलाते हैं। पूछताछ के लिए उनको पुलिस कोतवाली लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, शनिवार रात सागर खिड़की स्थित आकाश के घर से सट्टेबाजी का संचालित होने का पता चला। सुराग मिलने पर रात 10:50 मिनट पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर रविंद्र साहू निवासी छनियापुरा, बृजेश अहिरवार, अभिषेक अहिरवार एवं प्रवीण सिंह निवासी बाहर सैंयर गेट पकड़े गए। पूछताछ में इन लोगों ने धर्मेंद्र साहू के साथ मिलकर काम करने की बात कुबूल की। बता दें, धर्मेंद्र साहू के गिरोह का कुछ दिन पहले ही स्वॉट और सीपरी बाजार पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। उसके बाद से पुलिस धर्मेंद्र साहू को तलाश रही है। पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाल समेत उपनिरीक्षक अशोक कुमार, विवेक तोमर, दीपक जाट, मुकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें