फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में अपात्रों को कर लिया शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची से नाम हटाए जाने से नाराज कई ग्रामीण बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंच गए। नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान एवं सचिव पर मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तमाम ऐसे लोग शामिल किए गए जिनके पास पक्के मकान हैं। इनका सत्यापन नहीं हुआ बल्कि पात्र योजना से बाहर कर दिए गए।
विज्ञापन

तहसील मोंठ के आमखेरा निवासी ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान एवं सचिव ने मिलीभगत से तमाम अपात्रों के नाम सूची में शामिल करा दिए जबकि गरीब, मजदूरों के नाम बाहर कर दिए गए। गांव में सत्यापन करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आया। ग्रामीणों ने इसमें भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने सीडीओ से मिलकर अपनी समस्या बताई और पूरे मामले की जांच कराए जाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मनीषा, विमला, लक्ष्मीदेवी, सोनम, दीपा, किरण देवी, अर्चना, वीरवती, संतोष, राजेश्वरी, केशकली, अनीता, धनदेवी, बबीता, पानदेवी, नीतू, सुमन समेत अन्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें