फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक पार्क में गंदगी की भरमार, न बिजली न साफ - सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के ऐवट मार्केट के पास बने सैनिक पार्क की हालत खस्ताहाल है। लाखों रुपये खर्च करके पांच साल पहले बनाए गए सैनिक पार्क में गंदगी की भरमार है। पार्क में बिजली की भी कोई व्यवस्था नहीं हैं। इससे शाम होते ही पार्क में अंधेरा हो जाता है। साथ ही इसमें अराजकतत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इससे परेशान होकर मुहल्ले के लोगों ने पार्क में बच्चों को जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

महानगर में कचहरी से ऐवट मार्केट के पास स्थित सैनिक पार्क का निर्माण पांच साल पहले लाखों रुपये खर्च करके कराया गया था। इस पार्क की स्थित खस्ताहाल है। पार्क में लगे फव्वारे शोपीस बने हैं । बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले और बैठने के लिए बनवाई गईं कुर्सियां टूटी पड़ी हैं। साथ ही पांच साल से बिजली की कोई व्यवस्था नहीं हैं। पार्क में नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी की भरमार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही पार्क में अराजकतत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इनके डर से पहले करीब 200 से 250 लोग पार्क आते थे अब नहीं आते हैं। सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण परिवार के लोगों ने महिलाओं और बच्चों को पार्क में जाने से मना कर दिया है। ट्री गार्ड भी अराजकतत्वों ने तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

पार्क में विद्युतीकरण कराने के लिए स्टीमेट के अनुसार सामान आ गया है, जल्द की कनेक्शन देकर बिजली की व्यवस्था की जाएगी। - रमेश चंद्र, जेई, गल्लामंडी
पार्क में अराजकतत्वों ने कब्जा कर लिया है। यहां गंदगी की भरमार है। झूले और कुर्सियां टूट चुकी हैं। - सुरेश चंद्र गोपी, पूर्व पार्षद
पार्क की हालत खस्ताहाल है, चारो ओर गंदगी है। सफाई न होने के कारण बड़ी बड़ी घास उग आई है। - नीलम राय
महिलाओं की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है, पार्क में अराजकतत्वों के कारण पार्क में जाना बंद कर दिया है। - वैष्णवी
बिजली की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम होते ही पार्क में अंधेरा हो जाता है, जाने से डर लगता है। - मानवेंद्र पटेल
पहले 200 से 250 लोग प्रतिदिन पार्क में घूमने आते थे। लेकिन अराजकतत्वों के डर से कोई नहीं जाता है। - अभिजीत सिंह
पार्क में सुबह से शाम तक जुआरी, शराबियों ने अड्डा बना लिया है। पार्क में बच्चों को भी जाने से रोक दिया है। - ईश्वर चंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें