फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाज्मा थेरेपी असरदार साबित, छह में से पांच कोविड मरीजों की सुधरी सेहत

विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : ???????
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों पर की गई प्लाज्मा थेरेपी के असरदार परिणाम सामने आए हैं। अब तक छह मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया जा चुका है, जिनमें से पांच की सेहत में सुधार हुआ है। हालांकि, एक गंभीर रोगी की जान नहीं बचाई जा सकी है।
विज्ञापन

कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों का प्लाज्मा कोविड के गंभीर मरीजों की जान बचाने में असरदार साबित हो रहा है। प्लाज्मा चढ़ाने से कोविड के गंभीर रोगी के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनकर वायरस से लड़ना शुरू कर देती है। झांसी मेडिकल कॉलेज में अब तक कोरोना के छह मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया जा चुका है। इन सभी को निमोनिया हो गया था और लगातार सेहत खराब होती जा रही थी। प्लाज्मा चढ़ाने के बाद पांच मरीजों की सेहत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। हालांकि, एक 19
वर्षीय युवती को प्लाज्मा थेरेपी के बाद भी बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने बताया कि परिजनों ने युवती को लाने में काफी देर कर दी थी और प्लाज्मा थेरेपी से पहले ही उसके फेफड़े काफी खराब हो गए थे। इसलिए उसकी जान नहीं बच पाई। बाकी, यह थेरेपी मरीजों की सेहत सुधारने में काफी असरदार साबित हो रही है।
विज्ञापन

लोगों की जान बचाने के लिए करें प्लाज्मा दान
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी के झांसी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। अब प्लाज्मा की जरूरत है। ऐसे में कोरोना को मात दे चुके लोगों से अपील है कि वह अपना प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएं। ताकि, इस महामारी से मरीजों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें