फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दद्धा की धरती पर हुआ हॉकी के महाकुंभ का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। चैंपियनशिप में पहले दिन छह मुकाबले हुए। जिसमें सभी मुकाबले एकतरफा ही हुए। जिसमें झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश व केरल की टीम विजयी हुई। समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद की मूर्ति पर दीप जलाकर किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में पहला मुकाबला झारखंड और दिल्ली की टीमों के बीच हुआ। जिसमें दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में झारखंड को 3-00 से हराया। दूसरा मुकाबला राजस्थान एवं अंडमान निकोबार के बीच हुआ। मुकाबले में राजस्थान के खिलाड़ी अंडमान की टीम पर शुरू से ही हावी रहे। हाफ टाइम से लेकर मैच के अंत तक अंडमान टीम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सकी। जिसमें राजस्थान ने 21-00 के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। चैंपियनशिप का तीसरा मैच कर्नाटक और तेलंगाना की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें कर्नाटक की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 7-00 से मैच जीता लिया। वहीं चौथा मैच में यूनिट ऑफ तमिलनाडु एवं त्रिपुरा के बीच हुआ। जिसमें तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए। त्रिपुरा को 12-00 से हराया। चैंपियनशिप का पांचवां मुकाबला असम व उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों ने असम के खिलाड़ियों को खूब छकाते हुए 2-00 से मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं छठवां और आखिरी मुकाबला केरल एवं जम्मू कश्मीर की टीमों के बीच खेला गया। केरल टीम के खिलाड़ियों ने शुरूआती दौर से ही मैच में बढ़त बनाते हुए 4-00 से मुकाबला जीत लिया। समारोह का संचालन अनिरुद्ध रावत व असमां खान ने किया।
यह लोग रहे मौजूद
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, महासचिव उत्तर प्रदेश हॉकी / निदेशक डॉ. आरपी सिंह, अर्जुन पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, सुबोध खांडेकर, सीडीओ शैलेष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, सेवायोजक गुलाब चंद, जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम, कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश हॉकी टीम निशा मिश्रा, सहायक कोषाधिकारी संजीव सरावगी, मौजूद रहे।
विज्ञापन

राई नृत्य ने दर्शकों और खिलाड़ियों का किया मनोरंजन
चैंपियनशिप के शुभारंभ समारोह में राधा प्रजापति ग्रुप के सदस्यों ने मैदान पर बुंदेलखंड संस्कृति पर आधारित राई नृत्य की प्रस्तुति की। इस दौरान दर्शकों व खिलाड़ियों ने खूब मनोरंजन किया। ग्रुप में राधा प्रजापति, सुमन, माही तिवारी, निधि प्रजापति, अंकुर जैन, नीरज कुमार, शीलचंद्र, विकास, धनीराम, रितिक आदि सदस्य मौजूद रहे। वही ंआर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
दर्शकों से खचाखच भरा रहा स्टेडियम
राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम खचाखच भरा रहा। इस दौरान दर्शक दीघा में शहर भर के खिलाड़ियों के साथ ही काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। चैंपियनशिप में गोल करने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।
चैंपियनशिप में आज होंगे यह मैच
झांसी। शुक्रवार को चैंपियनशिप के दूसरे दिन सुबह 7:00 उड़ीसा और हिमाचल प्रदेश, सुबह 8:45 बजे पंजाब और आंध्र प्रदेश, सुबह 10:30 बजे चंडीगढ़ बनाम अरुणाचल प्रदेश, दोपहर 12:15 बजे हरियाणा व पडुच्चेरी, दोपहर 2:00 बजे महाराष्ट्र और बिहार व आखिरी मुकाबला दोपहर 3:45 बजे मध्य प्रदेश और बंगाल के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें