फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मेजर ध्यानचंद टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ ने किया। बृहस्पतिवार को दो मैचे खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने खूब चौके-छक्के लगाए।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल मैच परवई सीनियर व हीरोज - 11 के बीच खेला गया। परवई सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 88 रन बनाए। जवाब में हीरोज-11 ने 14 ओवर में 2 विकेट शेष रहते फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच आशना-11 और टाइगर क्लब के बीच खेला गया। आशना -11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर क्लब ने 14 ओवर में 3 विकेट रहते हुए मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान रंजीत रायकवार, अंकित शुक्ला, राहुल शुक्ला, अमन सक्सेना, दीपक, अनमोल, हैदर अली, मनीष कश्यप, राकेश अमरया उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें