फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर तैयार हुआ रैंप

विज्ञापन
railway plate.jpg - फोटो : railway plate.jpg
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के नए पुल पर रैंप बनकर तैयार हो गया है। यहां पर लिफ्ट लगाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस प्लेटफार्म पर रैंप व लिफ्ट यात्रियों के लिए दिसंबर से खोल दी जाएगी। लिफ्ट और रैंप बनने से वृद्ध और दिव्यांग यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

अभी यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर नए फुट ओवरब्रिज पर एस्केलेटर, रैंप और लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है। प्लेटफार्म एक पर रैंप निर्माण पर एक करोड़ चालीस लाख और लिफ्ट लगाने में 25 लाख 30 हजार रुपये का खर्च आया था। मगर, प्लेटफार्म एक के नए ब्रिज पर लिफ्ट और रैंप तो बना दिए गए। लेकिन अभी प्लेटफार्म दो-तीन और चार-पांच पर इनकी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अगर कोई दिव्यांग या वृद्ध यात्री व्हील चेयर या अन्य साधन से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना चाहता है तो उसके उतरने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में सभी यात्रियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। यात्रियों की इसी असुविधा को देखते हुए प्लेटफार्म दो-तीन पर एस्केलेटर लगने के बाद अगस्त 2019 में रैंप बनाने का काम शुरू हुआ था। इस रैंप को बनने में एक साल से ज्यादा वक्त लग गया। रैंप बन गया है और लिफ्ट लगाने का काम अंतिम समय में चल रहा है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म दो पर दिसंबर में रैंप और लिफ्ट यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें