फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अरहर ने खाया ताव... 150 रुपये किलो हुआ भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दालों पर छाई महंगाई, पांच से 15 रुपये तक बढ़े दाम, रसोई के बजट पर भी पड़़ेगा असर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दालों पर अचानक महंगाई छा गई है। हर दाल के दाम में पांच से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि दाल व्यापारी इस महंगाई का कोई विशेष कारण नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि थोक बाजार में दालों की कीमतें बढ़ी हैं इसलिए फुटकर पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। इसका असर घर में रसोई के बजट पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

दालों के दाम पिछले कुछ समय में काफी सुधरे थे। 200 रुपये प्रतिकिलो तक बिकने वाली अरहर की दाल अब 135 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही थी, लेकिन पिछले दस दिन में दालों की कीमतों में उछाल आया है। अरहर की दाल के दाम में सबसे अधिक 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। अन्य दालों में 3 से पांच रुपये बढ़े हैं। अरहर की दाल इस समय 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। इसी तरह चने की दाल 72 रुपये, उड़द की दाल 120 रुपये और मूंग की दाल 108 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है।
विज्ञापन


दाल - पहले - अब
अरहर - 135 - 150
चना - 67 - 72
मसूर - 67 - 72
उड़द - 115 - 120
मूंग - 103 - 108

दालों के दामों में काफी सुधार चल रहा था, लेकिन पिछले दस दिन में कुछ उछाल आया है। सबसे ज्यादा असर अरहर की दाल पर है।
- सुधीर मोदी, दाल व्यापारी
-
दाल के दाम पिछले कुछ दिन में बढ़े हैं। थोक बाजार में कीमतें बढ़ने का असर फुटकर बाजार पर है। 3 रुपये से 15 रुपये तक दाम बढे़ हैं।
- राजकुमार गुप्ता, दाल व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें