फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फागुन हुआ शुरू, उठो-जागो ताकि सेहत बने बेहतर, जानिए क्या कहा डॉक्टरों ने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। उठो और जागो, स्वास्थ्य के लिए मुफीद मौसम शुरू हो गया है। फागुन के पहले दिन बृहस्पतिवार को छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में ह्रदय रोग, श्वांस, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने से राहत मिलती है।

डॉक्टरों ने बताया कि फागुन माह में न सर्दी होती है और न गर्मी। तापमान सामान्य रहने से कई रोगों में राहत मिलती है। सबसे ज्यादा राहत हाई ब्लड प्रेशर रोगियों को मिलती है क्योंकि ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है। हार्ट अटैक की संभावना भी बहुत कम हो जाती है। सामान्य तापमान रहने से श्वांस के रोगियों को भी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामबाबू सिंह ने बताया कि फागुन को अच्छे स्वास्थ्य का मौसम माना जाता है। इस मौसम में कई गंभीर बीमारियां अपना विकराल रूप नहीं दिखाती है, जैसे हाई ब्लड प्रेशर, इंजाइना, श्वांस रोग आदि। उन्होंने बताया कि लोगों को नियमित सुबह-शाम सैर करनी चाहिए। हवा सामान्य होने की वजह से फेफड़े भी मजबूत होते हैं, इसलिए योग अभ्यास जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें