बेहोश मिले व्यक्ति ने तोड़ा दम
झांसी। आठ दिन पहले थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिले एक व्यक्ति ने रविवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
कोंच के गोखले नगर निवासी राजकुमार (37) सिलाई कारीगर थे। आठ दिन पहले सीपरी बाजार स्थित नंदनपुरा के पास अचानक वे बेहोश हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद परिजनों को सूचना दी थी। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय तक घर नहीं आते थे और अलग रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने दम तोड़ा
झांसी। बिजली की चपेट र्में आई महिला ने रविवार को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। 10 अगस्त को थाना गुरसराय स्थित र्नई बस्ती निवासी शीला जोशी (48) घर केे बाहर खड़ी थीं, तभी अचानक बिजली की लाइन टूटकर गिर जाने से वह आहत हो गईं। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।