फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल देखने के लिए टेलीविजन से चिपके रहे लोग

Fri, 10 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एग्जिट पोल देखने के लिए टेलीविजन से चिपके रहे लोग - फोटो : demo
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार एग्जिट पोल देखने के लिए लोग टेलीविजन पर चिपके रहे। राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपनी तरह नतीजों के रुझान का विश्लेषण करते रहे। घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों, जहां टेलीविजन सेट लगे थे, भीड़ रही। 
विज्ञापन

एग्जिट पोल से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के समर्थकों को निराशा हुई। क्योंकि समाजवादी पार्टी के समर्थकों का मानना था कि अखिलेश यादव की सरकार ने बहुत सारे विकास कार्य कराए हैं। उनकी छवि जुझारू नेता के रूप में उभर कर सामने आई है। इसलिए समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलेगा, लेकिन एग्जिट पोल में ऐसा नहीं बताया गया। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के समर्थक भी निराश हुए हैं, क्योंकि एग्जिट पोल में प्रदेश में बसपा की सरकार बनने की संभावनाएं भी कम नजर आ रही हैं। भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना से पार्टी समर्थक उत्साहित थे। कांग्रेस के समर्थक भी एग्जिट पोल से उत्साहित नजर आए। क्योंकि, उन्हें लग रहा है कि गठबंधन से पार्टी की सीटें बढ़ेंगी।
राजनीति के जानकार मानते हैं कि चुनाव परिणाम आने के बाद यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा तो राजनीतिक दल गठबंधन करके सरकार बना लेंगे। यह भी विचार है कि गठबंधन में पेच भी हो सकता है। लोगों का मानना है कि बसपा और सपा में गठबंधन नहीं हो सकता। ऐसे में चुनाव के दौरान जो चरचाएं चल रही थीं कि भाजपा और बसपा में गठबंधन हो सकता है तो इसकी संभावनाओं पर भी चरचाओं का दौर चलता रहा।
विज्ञापन



एग्जिट पोल भ्रामक
एग्जिट पोल भ्रामक है। जनता का फैसला 11 मार्च को आएगा, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। 
- भूपेंद्र आर्या
मुख्य जोन कोआर्डिनेटर, बीएसपी 

गठबंधन की सरकार बनेगी
एग्जिट पोल हमेशा गलत साबित होते रहे हैं। इस बार भी ऐसा ही होगा। झांसी सीट का फैसला कांग्रेस के पक्ष में जाएगा। सपा-कांग्रेेस गठबंधन की सरकार बनेगी।
- इम्तियाज हुसैन
शहर अध्यक्ष, कांग्रेस

पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी
एग्जिट पोल के रुझानों से साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इसके लिए परिणाम आने का इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश में पार्टी को बहुमत मिलेगा।
- संजय दुबे
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

एग्जिट पोल की खुल जाएगी ‘पोल’
एग्जिट पोल की ‘पोल’ मतगणना के बाद खुल जाएगी। इन्होंने बिहार और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की संभावना बताई थी, लेकिन हुआ उल्टा था। यूपी में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

- मिर्जा करामत वेग
महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें