फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल- अजहा के लिए तैयारियों में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 21 जुलाई को मनाया जाने वाला पर्व ईद-उल-अजहा के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। कुर्बानी के बकरों की खरीदारी का सिलसिला भी तेज हो गया है। इस दिन अदा की जाने वाली विशेष नमाज के लिए भी शहर की ईदगाह व मस्जिदों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। उलेमाओं ने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ही नमाज को अदा करने की अपील की है।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर मुस्लिमों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार की खुशियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे इसके लिए तैयारियों ने काफी जोर पकड़ लिया है। बकरीद की खरीदारी के लिए शहर के बाजारों में काफी रौनक दिखाई दे रही है। वहीं बच्चे भी जमकर करने में जुटे हुए हैं। बाजारों में जरूरी सामानों के साथ ही पकवानों को बनाने वाले सामानों की भी बिक्री खूब हो रही है। ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए शहर की मस्जिदों में साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है।
मौलाना आमिल कासमी ने बताया कि ईद-उल-अजहा में सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी कतई नहीं करें। ईदगाह व शहर की मस्जिदों में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ही नमाज अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें