फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाइट चौराहा और मेडिकल कॉलेज पर लगेंगे एस्केलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के सबसे व्यस्ततम इलाइट चौराहा और मेडिकल कॉलेज के बाहर एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इससे पैदल निकलने वालों को काफी राहत मिलेगी। कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी के कामों की समीक्षा करते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने बैठक में कहा कि नगर के दो स्थान झांसी मेडिकल कॉलेज के समीप एवं इलाइट चौराहे पर फु ट ओवरब्रिज के साथ ही एस्केलेटर भी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के कन्वर्जेन्स के तहत कराई जाए।
मंडलायुक्त ने हीरोज ग्राउंड अथवा रानी लक्ष्मीबाई पार्क में से किसी स्थान पर ध्यानचंद संग्रहालय की स्थापना के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त अवनीश राय ने कहा कि झांसी-ग्वालियर रोड स्थित रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ने अनुमोदन दे दिया है। इसकी राशि भी रेलवे देगा। उन्होंने कहा कि झांसी मेडिकल कॉलेज के पास मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है, जिसमें 250 कारें पार्क की जा सकेंगीं।पार्किंग को आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अपर नगर आयुक्त शादाब असलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें