संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रक्सा के राजापुर गांव में सुबह खेत की सिंचाई कर रही एक महिला को चीते जैसा जानवर दिखाई दिया जिससे वह डर गई। खेत में जानवर होने की खबर में फैलते ही में लोग लाठी डंडे लेकर जानवर की तलाश करने लगे। खेत में जानवर होने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर जानवर की तलाश की और जमीन पर मिले पंजों के निशान से पहचान कर लकड़बग्घे पंजे बताए गए हैं।
राजापुर गांव की रहने वाली दीपा अहिरवार सुबह 9:00 बजे अपने खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए गई थी, तभी उसे खेत पर बने कुएं के पास एक जानवर दिखाई दिया। उन्होने बताया कि उस जानवर की लंबाई 3 से 4 फीट और अजीब प्रकार का था, जब महिला पास में पहुंची तो उस चीते जैसे जानवर ने झपट्टा मारा जिससे वह डर कर महिला चिल्लाने लगी, जिससे पास ही खेतों में काम कर रहे लोग लाठी डंडा लेकर मौके पर आ गए ,जिन्हे जानवर भाग गया।
घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान गोविंद सिंह भी मौके पर पहुंचे और डायल 112 और वन विभाग की टीम को दी गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो खेतों में बड़े-बड़े पंजे दिखाई दिये। जिनकी पहचान लकड़बग्घे के पंजों से की गई।
वर्जन -
रक्सा के ग्राम राजापुर में जानवर होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम में मौके पर पहुंचकर तलाश किया गया। जिसमें जानवर एक कम उम्र का लकड़बग्घा है, जो मध्य प्रदेश के जंगल से आया था और नाले के रास्ते वापस जंगल में चला गया हैं। - जेबी शेंडे, डीएफओ, वन विभाग