झांसी के मोंठ तहसील मुख्यालय पर आवारा जानवरों को लेकर गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए। शाजापुर भांडेर मध्यप्रदेश की सीमा से प्रवेश करने वाले आवारा जानवरों को किसानों ने मोंठ सीमा के पहले सड़क पर रोक दिया।
किसानों का कहना है कि मध्य प्रदेश की तरफ से आने वाले जानवरों को हम मोंठ कस्बा की सीमा में नहीं आने देंगे। गांव के कुछ लोगों ने आवारा जानवरों को पीछे से भगा दिया। जिसके बाद उन लोगों का मोंठ क्षेत्र के किसानों से वाद-विवाद हो गया।
मौके पर बीडीओ मोंठ सुभाष नेमा, तहसीलदार मोंठ लालकृष्ण और कोतवाल मोंठ धर्मेंद चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने किसानों को समझाया।