फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहलगाम की घटना के विरोध में उतरे लोग, फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने कैंडल मार्च निकाले और हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। आतंकवाद का पुतला भी फूंका।

डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन झांसी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री नितिन मोदी, विजय बरसैया, चंद्रकांत गोयल, वैभव, मनोज दरगढ़, महेंद्र मित्तल, ऋषभ साहू, अनुज, मनीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। अवधेश निरंजन, बृजेश खरे, राम सेवक प्रजापति, रविंद्र चतुर्वेदी, ज्ञान प्रकाश गौर, सचिव राम किशन निरंजन आदि मौजूद रहे। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में कैंडल जलाए और श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन




केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव, रितेश साहू, राम गोविंद तिवारी, राम सेवक अडजरिया, संतोष कंसौरिया, ओम प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। सराफा बाजार व्यापार कमेटी एवं महानगर स्वर्णकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। गंधीगर का टपरा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कमेटी अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, संघ के अध्यक्ष गोविंद शरण वर्मा, राघव वर्मा, प्रकाश सराफ, मोहन सराफ, बंटी सराफ, पप्पू सेठ, रिंकू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवयुवक कुशवाहा समाज के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया एवं श्रद्धांजलि दी गई। पुरुषोत्तम दास कोठारी, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश आचार्य, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे। संघर्ष सेवा समिति ने इलाइट चौराहा पर आतंकवाद का पुतला फूंका। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। डा. संदीप सरावगी ने कहा कि आतंकवाद के विरोध में सरकार ठोस कदम उठाए। इस अवसर पर देवेंद्र लखपति, मनोज ताम्रकार, गौरव हयारण, अभिषेक, राम अवतार राय, जय सिंह यादव, भूपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें