फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी से 12 दिन पहले युवती की मौत, इकतरफा प्यार में गांव के युवक ने खिलाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शादी से 12 दिन पहले युवती की मौत हो गई। परिजन ने गांव के एक युवक पर सल्फास की गोलियां खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक मृतका से इकतरफा प्यार करता था। वह शादी न करने का दबाव बना रहा था। न मानने पर उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया।झांसी से सटे दतिया के भांडेर के ग्राम बगदा निवासी बृजेंद्र अहिरवार की बेटी प्रियंका (21) की शादी छह मई को टीकमगढ़ निवासी युवक से होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। पिता ने बताया कि बुधवार को वह पत्नी प्रभा और बेटे सुमित के साथ शादी का सामान खरीदने के लिए चिरगांव आए थे। घर पर बेटी प्रियंका और उसकी 10 साल की ममेरी बहन अकेली थी। इसी बीच गांव का एक युवक घर में घुस आया और अंदर से कुंडी लगा ली। वह प्रियंका पर शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगा। उसने धमकी दी कि शादी नहीं तोड़ने पर पिता और भाई को मार देंगा। प्रियंका ने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपी युवक ने जेब से सल्फास की तीन-चार गोलियां निकालकर प्रियंका को खिला दी। विरोध करने पर 10 साल की बच्ची को थप्पड़ मारते हुए मौके से भाग गया।जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और वे आनन-फानन प्रियंका को चिरगांव स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां प्रियंका की मौत हो गई। पिता ने बताया कि प्रियंका रिश्ते से बहुत खुश थी, लेकिन आरोपी युवक उससे इकतरफा प्यार करता था और लगातार शादी न करने का दबाव बना रहा था। घटना के बाद से आरोपी और उसके परिवार के लोग फरार हैं। उनके घर पर ताला लगा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें