फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में बनेगा पवेलियन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट क्रिकेट मैदान में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का पवेलियन बनेगा। इसके लिए मंडल प्रशासन ने 1.72 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड के पास भेजा है।
विज्ञापन

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान को राष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए पिछले चार साल में दो करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा चुके हैं। इस बजट से अभी तक मैदान में पिच, मौजूदा बिल्डिंग के विस्तार के अलावा पानी की एक टंकी का निर्माण हो चुका है। मैदान के चारों ओर पानी की टंकी से जुड़ी पाइपलाइन भी बिछाई गई है। मैदान में स्प्रिंकलर लगाया गया, ताकि गर्मी के मौसम में पिच पर असर न आए। मैदान में दस लाख रुपये से घास लगाई गई है।
मंडल रेल प्रशासन अब दूसरे चरण में मैदान में पवेलियन बनाने जा रहा है। इस पवेलियन में खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, अंपायर रूम, डायनिंग हॉल, मैच रेफरी रूम आदि का निर्माण होगा। इस काम के लिए बजट मिलने के बाद तीसरे चरण में दर्शक दीर्घा बनाने की योजना है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मैदान में पवेलियन निर्माण के लिए 1.72 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें