फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति से परेशान पत्नी ने लगाई आग, बचाने की कोशिश में पति भी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर इलाके में शराबी पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। पत्नी को आग की चपेट में देखकर पति ने उसे बचाने की कोशिश की। जिसमें वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से भांडेर (मप्र) निवासी दिनेश कुमार नगरा में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। जीविकोपार्जन के लिए रेस्टोरेंट में वह वेटर का काम करता है। परिवार में पत्नी सुधा के अलावा आठ साल की पुत्री परी एवं दस साल का बेटा अंशु है। परिजनों के मुताबिक दिनेश को शराब पीने की बुरी लत है। इसके चलते अक्सर पत्नी से विवाद होता है। घर की माली हालत खराब होने से सुधा घरों में काम करके बच्चों के लिए फीस के पैसे जमा करती है लेकिन, दिनेश इसे भी शराब पीने में खर्च कर देता था। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार को भी पति-पत्नी में नोंकझोंक हुई। नाराज होेकर सुधा ने अपने आप को कमरे में बंद करके मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपट देखकर दिनेश घबरा गया। दरवाजा तोड़कर उसने सुधा को बचाने की कोशिश की लेकिन, दोनों आग की चपेट में आ गए। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक सुधा की हालत नाजुक है हालांकि दोनों को ही ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें