फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे यात्री, तिथि तय

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों में यात्रा की कोरोना काल से पहले की व्यवस्था बहाल की जा रही है। यात्री पहले की तरह ट्रेनों में जनरल टिकट पर भी यात्रा कर सकेंगे। इसकी तिथि तय कर दीं गईं हैं।
विज्ञापन

ग्वालियर बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस में 29 जून, वीरांगना लक्ष्मीबाई-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस में तीन जुलाई, झांसी-कोलकाता संग्राम एक्सप्रेस में 20 मई, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 12 जून, बरौनी मेल में 13 जून, ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस में 11 जून, मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस में 23 मई, ग्वालियर - भोपाल इंटरसिटी में 14 मार्च, प्रयागराज - जेपी एक्सप्रेस में 14 जून, तुलसी
एक्सप्रेस में 22 जून, यूपी संपर्क क्रांति में 18 मई, खजुराहो - उदयपुर एक्सप्रेस में 28 जून, दुर्ग एक्सप्रेस में 27 अप्रैल, आगरा कैंट-नई दिल्ली एक्सप्रेस में दो अप्रैल से बगैर रिजर्वेशन के भी यात्रा की जा सकेगी। जबकि, ताज एक्सप्रेस में ये व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विदित हो कि कोरोना काल में रेल प्रशासन द्वारा आरक्षित ट्रेनों का ही संचालन किया जा रहा था। केवल कम दूरी की ट्रेनों में ही अनारक्षित टिकट दिए जा रहे थे। अब एक बार फिर से पुरानी व्यवस्था बहाल की जा रही है। इसकी तिथियां भी तय कर दीं गईं हैं।
खजुराहो ट्रैक पर 110 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन
झांसी। रेलवे द्वारा खजुराहो ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा रहा है। खजुराहो से ईसानगर तक के 56 किमी के ट्रैक पर ये काम पूरा कर लिया गया है। 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाकर इस ट्रैक की परख भी कर ली गई है। आने वाले दिनों में इस ट्रैक पर इसी रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाई जाएंगी। जबकि, अब तक इस रूट पर 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से डीजल इंजन से ट्रेनें चलाई जाती हैं। वहीं, ईसानगर से उदयपुरा तक के 78 किमी के रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण भी इसी साल पूरा कर लिया जाएगा। ये काम पूरा हो जाने के बाद झांसी रेल मंडल का शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें