फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खौफ से ट्रेनों में घट रहे मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते खौफ के बीच ट्रेनों में मुसाफिरों की संख्या घटने लगी है। यात्री आवश्यक कार्य होने पर ही सफर कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में प्रतिदिन दो हजार से अधिक यात्रियों की संख्या में अंतर आया है। सबसे ज्यादा मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेनों के ट्रैफिक पर असर पड़ा है। त्योहार पर जिन ट्रेनों में आरक्षण के लिए मारामारी मची थी, वह अब काफी हद तक कम हो गई है।
विज्ञापन

रेल मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, डबरा, बबीना, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, महोबा, मऊरानीपुर, उरई, भीमसेन प्रमुख स्टेशन हैं। मंडल से प्रतिदिन 200 से अधिक अप और डाउन ट्रेनें गुजरतीं हैं। कोरोना काल से पूर्व नियमित ट्रेनों के संचालन के समय उक्त सभी स्टेशनों से प्रतिदिन एक लाख से अधिक मुसाफिर सफर करते थे। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से अकेले 20 से 20 हजार मुसाफिर सफर करते थे। कोरोना महामारी के चलते रेलवे ने 20 मार्च 2020 से नियमित ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। मगर पिछले तीन महीनों से कोरोना में हालत सामान्य होने पर ज्यादातर ट्रेनें दोबारा चलने लगी। 20 दिसंबर के पहले तक वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से दस हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे थे। लेकिन दोबारा कोरोना का खौफ बढ़ने से ट्रेनों में मुसाफिरों की संख्या कम होने लगी है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यात्री सफर के दौरान कोरोना नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें