फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकौशल ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत, मऊरानीपुर स्टेशन पर उतारा

Wed, 18 Jun 2025 01:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन
यूपी के महोबा और झांसी के मऊरानीपुर के बीच में महाकौशल ट्रेन में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। उसे मऊरानीपुर स्टेशन पर उतारा गया। यहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झांसी के मऊरानीपुर में बुधवार की सुबह ट्रेन के एसी कोच में व्यापारी की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। उसे ट्रेन से नीचे उतर गया। उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

डी 17 श्री राधापुरम मथुरा निवासी उपेंद्र कुमार चौधरी (45) पुत्र दिनेश चंद चौधरी मथुरा में सर्राफा व्यापारी के साथ बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। वह सतना व्यापार के सिलसिले में गया हुआ था। मंगलवार रात 12189 महाकौशल ट्रेन से मथुरा जाने के लिए वह ट्रेन के ऐसी कोच एच ए-1 D कूपा 12 में बैठा था। 
विज्ञापन


अचानक महोबा के पास उसकी हालत बिगड़ी। सामने की सीट पर बैठे यात्री ने इसकी सूचना टीसी को दी। मौके पर पहुंचे टीसी ने उसे देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। टीसी ने यह जानकारी कंट्रोल पर दी। तब तक ट्रेन महोबा से निकल चुकी थी। 
 

रात में तीन बजे जब ट्रेन मऊरानीपुर आई तो सूचना पाकर मऊरानीपुर आरपीएफ, जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को ट्रेन से नीचे उतारा गया, 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। 

 
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। आरपीएफ चौकी प्रभारी के के पांडे ने बताया कि मृतक के पास से एक एयरबैग, एक थैला, एक मोबाइल, और पर्स मिला है, पर्स में 10 हजार 300 रुपये थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें