फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, पिता-पुत्र सहित तीन झुलसे; बारिश से बचने के लिए खड़े थे पेड़ के नीचे

Mon, 16 Jun 2025 11:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट

सार

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजनों के साथ अपने गांव लौटते समय बारिश से बचने को पेड़ के नीचे ग्रामीणों पर बिजली गिर गई। इस घटना में दो की मौके पर मौत हो गई और पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन

थाना जखौरा के गांव चक लालौन निवासी तोरन (72) अपने परिजन राजेश (36), सुरेंद्र (30), सोनू (32) एवं मुन्ना लाल (60) के साथ किसी कार्य के सिलसिले में बिजरौठा आए हुए थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे लौटते समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए सभी लोग बिजरौठा गोशाला के पीछे सहरिया बस्ती में एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ पेड़ पर बिजली गिरी, जिसकी चपेट में पांचों लोग आ गए। तोरन और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र, सोनू व उसका पिता मुन्नालाल गंभीर रूप से झुलस गए। 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी पर तत्काल लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को गांव भेजा था, घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जो भी शासकीय सहायता देय होगी दी जाएगी। -भूपेंद्र सिंह, एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें