फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों का कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया है। जांच की प्रक्रिया को आज से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 42, चिकित्सक, 92 स्टाफ नर्स, 32 सफाई कर्मचारी व 110 पैरामेडिकल स्टाफ कार्यरत है। अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके चलते अस्पताल के सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। एहतियात के तौर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी डॉक्टरों के साथ ही नर्सिंग स्टाफ व सफाई कर्मचारियोें की कोरोना जांच कराई जाएगी। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए रोजाना अस्पताल के दो चिकित्सकों, तीन कर्मचारियों व तीन हाउस कीपिंग कर्मचारियों की जांच होगी। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने तक कर्मचारी आइसोलेशन वार्ड में ही रहेंगे। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें