फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदी में डाला वोट अब प्रधानी में भी दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनावों की तारीख भले तय न हुई हो लेकिन, गांव में चुनावी अखाड़े खुद चुके हैं। मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ऐसे तमाम मामले सामने आ रहे, जिनमें शहरी इलाकों में मतदाता होने के साथ पंचायती चुनाव की मतदाता सूची में भी अपना नाम दर्ज करा रखा है। जिलाधिकारी ने भी कई गांव ऐसे पाए जहां गलत तरीके से लोगों को सूची में शामिल कर लिया गया अथवा बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अंतिम प्रकाशन के बाद भी मतदाता सूची को लेकर शिकायतें नहीं थम रहीं। कई जगह सामने आया कि गांव के प्रभावशाली लोगों ने जानबूझकर प्रतिद्वंद्वियों के नाम सूची से गायब करा दिए, जिससे उनको चुनावी चुनौती न मिल सके। वहीं, तमाम लोगों ने अपना पलड़ा मजबूत करने को शहरी इलाकों में रहने वालों का नाम भी सूची में जुड़वा दिया। इसके पहले मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पूर्व ही आपत्तियां भी दर्ज कराई गईं लेकिन, इन आपत्तियों को समुचित तौर पर निपटारा नहीं हुआ। कामचलाऊ ढंग से इन आपत्तियों को निपटाया गया। ऐसे में उन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो गए जो नगर निकाय की निर्वाचन नामावली में थे। इसी तरह की तमाम शिकायतों रोजाना जिलाधिकारी के पास पहुंच रहीं थीं। जांच कराने पर जिलाधिकारी को कई शिकायतें सही मिलीं।
इन गांवों की मतदाता सूची में मिली गड़बड़ी
तहसील मोठ में मियांपुर, पहाड़ी बुजुर्ग, सिमथरी, नरी, निवी, बेहटासंत, भरतपुरा, देवलदेदर तहसील टहरौली में दिनेरी, फूलखिरिया, सीकरी खुर्द। तहसील मऊरानीपुर में ग्राम पठा, चुरारा एवं तहसील झांसी में ग्राम बरूआपूरा, खजराहा खुर्द में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन

9 फरवरी तक गड़बड़ियां दूर करने के निर्देश
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों को 9 फरवरी तक दूर करके प्रकाशित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करके सुनवाई करने का निर्देश सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ एवं सुपरवाइजर के माध्यम से कराने को कहा है। जिलाधिकारी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि कहीं अशुद्ध मतदाता सूची पाई जाती है तो जिम्मेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें