फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मऊ झील व बरुआसागर के तालाब के पास बनेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गढ़मऊ झील और बरुआसागर के तालाब के पास पार्कों का निर्माण होगा। इसके अलावा महानगर में ग्रीन एरिया भी बढ़ाया जाएगा। ये निर्णय सोमवार को हुई झांसी विकास प्राधिकरण के बोर्ड की बैठक में लिए गए। इसके अलावा अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कमिश्नरी में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने कहा कि बुंदेलखंड का केंद्र बिंदु होने की वजह से यहां पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए गढ़मऊ झील व बरुआसागर तालाब के पास क्षेत्रीय पार्क विकसित किए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि पहूज व बेतवा नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का काम किया जाएगा। नालों के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। जल संरक्षण के लिए मेडिकल में पड़ी रिक्त भूमि पर तालाब बनाया जाएगा। इसके अलावा राजकीय महिला महाविद्यालय के पुराने भवन का जीर्णोद्धार होगा, जिला पुस्तकालय में एक हॉल का निर्माण होगा, हीरोज ग्राउंड का उच्चीकरण होगा, ग्राम टाकोरी में हनुमान मंदिर से छपरा तक सड़क का निर्माण होगा, क्राफ्ट मेला ग्राउंड के पास रिक्त कराई गई भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाकर पार्क बनाया जाएगा। सभी कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में कोई अड़चन न आए।
इस मौके पर डीएम रविंद्र कुमार, जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव, नगर आयुक्त पुलकित गर्ग, अपर आयुक्त सर्वेश दीक्षित, जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, सहयुक्त नगर नियोजक एनके पुष्करणा, नगर नियोजक जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें