अगले महीने शुरू से होगा पार्क के निर्माण काम
झांसी। महानगर के अरबन हाट के पीछे स्थित लगभग दो एकड़ जमीन को पार्क में तब्दील करने की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जेडीए द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरा कर लिया गया है। अगले महीने से पार्क के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
जेडीए की योजना के तहत अरबन हाट के पीछे पड़ी ऊबड़-खाबड़ जमीन को समतल किया जाएगा। पूरे इलाके में लगभग पांच फुट की चारदीवारी का निर्माण होगा। पार्क में आधुनिक पौधों को लगाया जाएगा। पार्क के चारो कोनों में फुलवारी को लगाया जाएगा। पार्क में मोर्निगं वाक के लिए आने वाले लोगों को बैठने के लिए संगमरमर की बेंचों को लगाया जाएगा। बच्चों के लिए आधुनिक झूलों को स्थापित किया जाएगा। पार्क को दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए विद्युत पोलों के साथ ही दूधिया लाइटों को लगाया जाएगा। पार्क के भीतर योगा स्थान को भी बनाया जाएगा। मंनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम को भी लगाया जाएगा।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पार्क के निर्माण के तहत टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अगले महीने से निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।