फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठारह घंटे ठप रही बिजली

Thu, 16 Feb 2017 01:18 AM IST
jhansi
विज्ञापन
अठारह घंटे ठप रही बिजली - फोटो : demo
विज्ञापन
 तैंतीस केवी विद्युत लाइन में सेमरी के निकट रखा केबल बाक्स फट जाने से चिरगांव क्षेत्र की अठारह घंटे बिजली ठप रही, जिससे लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

मोंठ से चिरगांव के लिए आई विद्युत लाइन में सेमरी के निकट केबल बाक्स रखा है जो मंगलवार की रात करीब दस बजे फट गया था, जिससे पूरे चिरगांव क्षेत्र में अंधेरा छा गया, आज जब कर्मचारियों ने उसे ठीक किया तब कहीं बुधवार की शाम पांच बजे बिजली आ सकी। 

अधिकारियों ने किया मंडी स्थल का निरीक्षण 
चिरगांव। विधान सभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 19 फरवरी को चिरगांव आ रहे हैं, यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी देहात  तथा लोक निर्माण विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों ने मंडी स्थल में हैलीपेड तथा उसके निकट मंच बनाए जाने के लिए जगह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें