फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटका संपर्क क्रांति में दिल्ली की युवती से पैंट्रीकार मैनेजर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार रात यशवंतपुर - हजरत निजामुद्दीन - कर्नाटका संपर्क क्रांति में यात्रा कर रही पुरानी दिल्ली निवासी एक युवती के साथ पेंट्रीकार मैनेजर ने डरा - धमकाकर दुष्कर्म किया। इटारसी के पास घटी इस सनसनीखेज घटना की युवती ने भोपाल में जानकारी जीआरपी को दी। आरोपी को शनिवार की सुबह झांसी में दबोच लिया गया। वह पेंट्रीकार के फ्रीजर में छुपकर बैठा हुआ था।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली में रहने वाली 21 वर्षीय युवती काम की तलाश में नौ फरवरी को मुंबई पहुंची थी। लेकिन, वहां उसे काम नहीं मिल पाया। इससे वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई। शुक्रवार की दोपहर वह भुसावल पहुंची। भुसावल से शाम छह बजे यशवंतपुर - हजरत निजामुद्दीन - कर्नाटका संपर्क क्रांति में सवार हो गई। बगैर टिकट लिए ही वह ट्रेन के ए-2 एसी कोच में सवार हो गई। युवती कोच की लॉबी में चादर ओढ़कर सो रही थी। पुलिस का कहना है कि इसी बीच रात तकरीबन साढ़े दस बजे पैंट्रीकार का मैनेजर वहां पहुंच गया। उसने युवती से कहा कि वह यहां न लेटे, बल्कि पेंट्रीकार में चले, वहां अच्छी जगह मिल जाएगी। इस पर युवती मैनेजर की बातों में आ गई और वह उसके साथ पैंट्रीकार में चली गई। मैनेजर युवती को स्टोर में ले गया। आरोप है कि यहां डरा-धमकाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर उसने ट्रेन से फेंकने की धमकी दी।
घटना के बाद युवती वापस कोच में आ गई। वह रो रही थी, इस पर वहां मौजूद यात्रियों ने युवती से रोने का कारण पूछा, तो उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। चूंकि, ट्रेन इटारसी में रुकती नहीं है, इस पर भोपाल में जीआरपी ने घटना की जानकारी लेने के लिए युवती को उतार लिया। युवती ने आरोपी का हुलिया पुलिस कर्मियों को बताया। जीआरपी ने पैैंट्रीकार में मौजूद 14 लोगों को उतार लिया। लेकिन, आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। भोपाल जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर इसकी सूचना आसपास के जीआरपी थानों को दी। इसे लेकर झांसी जीआरपी भी सतर्क हो गई थी। ट्रेन के शनिवार की सुबह पौने पांच बजे यहां पहुंचने पर पैंट्रीकार की अच्छे से तलाशी ली गई। आरोपी फ्रीजर में छुपा हुआ था। झांसी जीआरपी ने आरोपी को भोपाल जीआरपी को सौंप दिया। आरोपी का नाम मुरैना के मानसिंहपुरा निवासी भूपेंद्र सिंह (25) बताया गया है। आरोपी से भोपाल में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें