फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर लाइन : अब आंधी में भी नहीं जाएगी बिजली, 50 हजार से अधिक की आबादी को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। अब पैंथर लाइन के सहारे हंसारी से नंदनपुरा पावर हाउस तक मंगलवार को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। 1.60 करोड़ रुपये की लागत से 13 किमी की यह लाइन छह माह में मजबूत और अत्याधुनिक तरीके से तैयार की गई है। इससे बिजली ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग, लाइनों में तकनीकी खराबी पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा। आंधी-बारिश में भी इस लाइन में करंट दौड़ता रहेगा। इससे दो दर्जन मोहल्लों की 50 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।



अभी शहरी क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को 16 बिजलीघरों के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। हंसारी और दुनारा पावर हाउस से 33 केवी लाइनों के सहारे आपूर्ति की जाती है, लेकिन 33 केवी लाइन वर्तमान में जर्जर और खस्ताहाल है। जरा सा ओवरलोड और आंधी-बारिश में इसमें फॉल्ट हो जा रहा है। गर्मी में आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से लोग परेशान रहे। इन समस्याओं को देखते हुए विभाग ने 33 केवी लाइनों को अत्याधुनिक पैंथर से लैस करने का निर्णय लिया। इसकी शुरुआत हंसारी से नंदनपुरा के बीच की गई।
विज्ञापन


ये रहती थीं समस्याएं



अभी जो लाइनें बनी हैं, वह पुरानी तकनीक डॉग कंडक्टर पर बनी हुई हैं। ये लाइनें विद्युत प्रवाह में कमजोर होने के साथ ही लोड और प्राकृतिक आपदा झेलने में कम सक्षम होती हैं। अब विभाग जो लाइनें बना रहा है, वह न केवल आधुनिक तकनीक से युक्त हैं, बल्कि मजबूत भी हैं। पैंथर कंडक्टर युक्त इस लाइन से वोल्टेज अच्छा मिलेगा। साथ ही तनिक हवा-आंधी में इसमें फॉल्ट नहीं होगा।
विज्ञापन




वर्जन -

हंसारी से नंदनपुरा के बीच अत्याधुनिक पैंथर लाइन का निर्माण किया गया है। लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। शहर के सभी उपकेंद्रों पर यह लाइन तैयार की जाएगी। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। - रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें