मुंबई में बारिश जरूर थम गई है, लेकिन अभी भी इस रूट से आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी पटरी पर वापस नहीं लौट सकी हैं। शुक्रवार को फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल निरस्त रही। इसके अलावा आठ ट्रेनें पांच से 30 घंटे देरी से चल रही थी।
मुंबई से आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन बिगड़ने से अब उनको पटरी पर लौटने में वक्त लग रहा है। इसी कारण शुक्रवार को फिरोजपुर से मुुंबई जाने वाली पंजाब मेल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इस ट्रेन से झांसी से 40 यात्रियों को सफर करना था, जिन्हें मजबूरन अपने टिकट रद कराने पड़े। इसके अलावा 2174 उद्योग नगरी एक्सप्रेस 30 घंटे, 2171 लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस 25 घंटे, 12533 पुष्पक एक्सप्रेस 20 घंटे, 12534 पुष्पक एक्सप्रेस 15 घंटे, 2108 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13 घंटे, 22458 नईदिल्ली नांदेड एक्सप्रेस 20 घंटे, 11079 तुलसी एक्सप्रेस पांच घंटे, 12687 चेन्नई देहरादून एक्सप्रेस छह घंटे और 12137 पंजाब मेल छह घंटे देरी से चल रही थी। ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान रहे।